फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम केसः निशानदेही के लिए पवन इंसां को पुलिस ले गई यूपी

Tue, 28 Nov 2017 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला
विज्ञापन
आरोपी पवन इंसां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
25 अगस्त को पंचकूला में हिंसा भड़काने की साजिश में गिरफ्तार आरोपी पवन इंसां को सोमवार को निशानदेही के लिए उत्तर प्रदेश ले जाया गया। दो दिन पहले सिरसा के डेरे में हुई छापेमारी में मोबाइल, दस्तावेजों और कैश की बरामदगी हुई थी।
विज्ञापन


बकाया रकम की बरामदगी व अन्य पहलुओं की निशानदेही के लिए उसे उत्तर प्रदेश ले जाया गया था। माना जा रहा है कि निशानदेही के दौरान पुलिस को कुछ और अहम जानकारियां मिलीं हैं। हिंसा मामले में अब तक फरार चल रहे आदित्य इंसां की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

उधर, पवन के मोबाइल की बरामदगी के बाद इसके कॉल डिटेल्स के आधार पर भी पुलिस को हिंसा की साजिश में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में कुछ सुबूत हाथ लगे हैं, जिसका खुलासा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें