फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखी शादी के रिसेप्शन में पशु-पक्षियों को न्यौता

Fri, 05 Dec 2014 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता का संदेश देने वाला अनूठा विवाह आज है। अनोखी व चर्चित शादी को लेकर लोगों में उत्साह है।
विज्ञापन


विवाह समारोहों में होने वाली फिजूलखर्ची व आडंबर को दरकिनार कर स्वच्छता, मूक प्राणियों के संरक्षण का संदेश देने के लिए भिवानी के संपूर्ण सिंह ने बेटे सन्नी के विवाह में अनूठी पहल की है। शादी में दुल्हन के परिजन कन्यादान के रूप में भिवानी शहर को एक सफाई की मशीन भेंट करेंगे, जबकि दूल्हे के पिता भी पुत्रवधू को मुंह दिखाई के रूप में एक अन्य सफाई की मशीन भेंट देंगे। छह दिसंबर को शादी के रिसेप्शन में बेजुबान पशु, पक्षियों को न्यौता है।

इस अनोखी शादी के गवाह जहां बेजुबान होंगे वहीं दूल्हा-दुल्हन रिसेप्शन वाले दिन ही शहर के वाल्मीकि मोहल्ले से आरंभ होकर शहर में एक महीने चलने वाले सफाई अभियान का भी श्री गणेश करेंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन

कल ऐसे शुरू होगा रिसेप्शन

6 दिसंबर को प्रात: 6 बजे से ही बेजुबान मेहमानों की पार्टी आरंभ हो जाएगी। कार्यक्रम की कड़ी में सबसे पहले दूल्हा सन्नी व दुल्हन कविता सुबह 6 बजे भिवानी के किशन लाल जालान अस्पताल के सामने से महम रोड की ओर बढ़ेंगे, वे महम रोड पर बंदरों को केले, रोटियां, मछलियों को आटे की गोलियां, कुत्तों क ो गुलगुले, पक्षियों को भुजिया, बाजरा व बिस्किट, कीड़ी, मकोड़ों को दलिया परोसेंगे। महम रोड पर लंगूर बंदरों को भी भोजन परोसा जाऐगा।

दूल्हा दुल्हन महम रोड से अपनी दादी की समाधि पर पुष्पार्पित कर वैश्य कॉलेज के सामने स्थित मंदिर में पक्षियों को दाने डालेंगे। जोगीवाला मंदिर व सराय चौपटा स्थित मुख्य गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद दूल्हा-दुल्हन पतराम गेट स्थित गोशाला में हवन यज्ञ कर गायों, सांडों को माल्यार्पण व सवामणियों का प्रसाद परोसेंगे। दोपहर 11 बजे नव दम्पति नगर के वाल्मीकि मोहल्ले में पहुंचेंगे जहां से वे सफाई की मशीनों के साथ सफाई अभियान का श्री गणेश करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें