एक मंदिर, जहां के लिए पाकिस्तान से मंगवाई की मूर्ति
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के अंबाला में बने श्री देवी माता झांवरियां वाला काली मंदिर का इतिहास बेहद ही रोचक है। यहां विराजमान काली माता की प्रतिमा को भारत विभाजन के बाद पाकिस्तान से लाकर यहां स्थापित किया गया था।
मंदिर ट्रस्ट सदस्यों ने बताया कि ये मंदिर पहले पाकिस्तान के पंजाब स्थित जिला सरगौधा के गांव सहाणू में स्थित था। बाद में पाकिस्तान के झांवरिया शहर में श्री देवी काली माता के भव्य मंदिर का निर्माण किया गया।