फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं ‘बैटमैन’, इनके पास है दुनिया के दिग्गज क्रिकेटरों के साइन हुए बल्लों का अनमोल खजाना

Thu, 23 Apr 2020 04:37 PM IST
खुशबू गोयल संजीव पंगोत्रा, चंडीगढ़
विज्ञापन
क्रिकेटरों के साइन हुए बल्लों का खजाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कहते है शौक की कोई कीमत नहीं होती और यही शौक अगर आपको रातोंरात मशहूर बना दें तो फिर इसके क्या कहने। हम बात कर रहे हैं चंडीगढ़ के धर्मवीर दुग्गल की, जिनके पास क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों के तीन अनोखे ऑटोग्राफ लिए हुए बैट हैं। इनमें विवियन रिचर्डसन, विराट कोहली और लगातार छह छक्के लगाने के बाद युवी के साइन किए हुए छह बल्ले भी शामिल हैं।
विज्ञापन


इनके पास विश्व के नामी क्रिकेटर्स के ऑटोग्राफ वाले 572 बल्ले और गोल्डन बॉल भी शामिल है। इस पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के किए हुए साइन भी हैं। इस शौक ने धर्मवीर दुग्गल को क्रिकेट जगत मे अलग पहचान दिलाई हैं और आज उन्हें चंडीगढ़ का 'बैट मैन' कहा जाता हैं। दुग्गल का टारगेट अब गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाना है।

शौक ऐसे बदला जुनून में

धर्मवीर दुग्गल को क्रिकेट से बचपन से ही लगाव रहा है। इन्होंने देश के हर कोने में होने वाले क्रिकेट मैच देख हैं। वे कई बार देश के बाहर भी क्रिकेट मैच देखने गए हैं। इसी तरह क्रिकेट देखते-देखते उन्होंने क्रिकेटर्स के ऑटोग्राफ लेना शुरू कर दिया। यह शौक भी उनके लिए जनून बना गया।

आज उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेटर्स के साइन किए हुए 572 बल्ले हैं। इनमें तीन स्पेशल बल्ले हैं- एक में वर्ल्ड के हर बल्लेबाज के साइन हैं। दूसरे बैट पर युवराज सिंह ने 6 छक्के मारने के बाद छह साइन किए थे। तीसरे बैट में दिग्गज क्रिस गेल, डिविलयर्स, विराट कोहली के ऑटोग्राफ शमिल हैं। 
विज्ञापन

गोल्डन बैट और गोल्डन बॉल

धर्मवीर दुग्गल के पास एक ऐसा बैट भी है, जिस पर लाला अमरनाथ, गैरी सोबर्स, हनीफ मोहम्मद, ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, रिंकी पोंटिंग, मोहम्मद अजहरउद्दीन और स्टीव वॉ के ऑटोग्राफ हैं। दुग्गल के लिए यह एक गोल्डन बैट हैं। वहीं विश्व के सर्वश्रेष्ठ दो दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न और मुरलीधरन के ऑटोगॉफ एक गेंद पर हैंख् जिन्हें दुग्गल ने गोल्डन बॅाल का नाम दिया हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें