फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab election 2022: पटियाला में अमित शाह बोले- दिल्ली को शराब में डुबोकर पंजाब को नशामुक्त बनाने का दावा करते हैं केजरीवाल

Sun, 13 Feb 2022 06:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पटियाला की जनसभा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और चरणजीत सिंह चन्नी के पास विकास का कोई रोडमैप नहीं है। केवल झूठे वादे करते हैं।
विज्ञापन
पटियाला में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैप्टन अमरिंदर सिंह के गढ़ में रविवार को पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चरणजीत सिंह चन्नी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा कि चन्नी को देखकर ऐसा लगता है कि मानो कोई कामेडी फिल्म देख रहे हो। कोई बात संजीदगी से नहीं करते हैं। सिर्फ झूठे वादे कर जनता को गुमराह करने का काम करते हैं। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ दिल्ली को शराब के नशे में डुबोने वाले केजरीवाल आज यहां आकर पंजाब को नशामुक्त करने का दावा करते हैं। अब लोग जागरुक हो चुके हैं। शाह ने कहा कि एकमात्र भाजपा गठबंधन की डबल इंजन वाली सरकार ही पंजाब को नशा मुक्त कर विकास की राह पर अग्रसर कर सकती है। रैली में कैप्टन अमरिंदर सिंह, उनकी बेटी जयइंद्र कौर, मनजिंदर सिंह सिरसा, भाजपा के पटियाला प्रभारी और रोहतक से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींडसा मौजूद रहे। 

उन्होंने आगे कहा कि चन्नी को क्या यह पता नहीं कि पंजाब पर चार लाख करोड़ का ऋण है। फिर वह किस मुंह से बड़े-बड़े दावे करते हैं। चन्नी और केजरीवाल के पास पंजाब के विकास और इसे नशा मुक्त बनाने का कोई रोडमैप नहीं है। दूसरी तरफ अगर पंजाब में भाजपा गठबंधन की सरकार सत्ता में आती है तो पंजाब की सुरक्षा और मजबूत होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब के हर जिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो बनाए जाएंगे। प्रदेश के प्रमुख शहरों लुधियाना, अमृतसर, पटियाला व जालंधर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की शाखाएं खोली जाएंगी। शाह ने पंजाब में आर्गेनिक खेती पर जोर देते हुए कहा कि खेती से जुड़े सभी मामलों के हल के लिए आयोग बनाया जाएगा।  

सिख दंगों पर कांग्रेस को घेरा 
दिल्ली में हुए सिख दंगों पर कांग्रेस को घेरते हुए शाह ने कहा कि चन्नी की पार्टी ने दिल्ली में सिख दंगे कराए। इनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा था कि बड़ा पेड़ गिरता है तो हलचल तो होती है। दूसरी तरफ केजरीवाल ने आज तक किसी सिख को अपनी कैबिनेट में शामिल नहीं किया। केंद्र की मोदी सरकार ने एसआईटी बनाकर दिल्ली दंगों के आरोपियों को सलाखों पीछे पहुंचाया और पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया। 

शाह ने पंजाब व सिखों के लिए मोदी सरकार द्वारा किए कामों को गिनवाया। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारों में लंगर में लगने वाले सामान को जीएसटी मुक्त किया। करतारपुर कॉरिडोर बनवाया। अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब को विदेश में बैठे लोगों से चेक के माध्यम से फंड मिल सके, इसके लिए फारेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट को मंजूरी दिलाई। 

विज्ञापन

खली ने नौजवान को नशा त्यागकर रेसलर बनने की सलाह दी
द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा राजपुरा रैली में पहुंचे और नौजवानों को नशे से दूर रहकर रेसलर बनने की सलाह दी। खली से मिलकर इलाके के नौजवानों में नए रक्त का संचार हुआ। उन्होंने भाजपा को वोट देने के साथ रेसलर बनने का संकल्प लिया। जिक्रयोग है कि काफी लंबे समय से खली की राजनीति में आने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा था। इससे पहले द ग्रेट खली से केजरीवाल की मुलाकात हुई थी।
 
उस दौरान खबरें आ रही थी कि खली आप ज्वाइन कर सकते हैं। तस्वीर अब कुछ और हैं। भारत को एक अलग पहचान दिलाने वाले खली रेसलिंग के अलावा एक्टिंग कर चुके हैं। वो पंजाब पुलिस में एएसआई रह चुके हैं। जालंधर में खुद की रेसलिंग अकादमी चला रहे हैं। ग्रेट खली ने कहा कि बीजेपी ज्वाइन कर उनको अच्छा लग रहा है। 

वह बोले कि शायद कोई ऐसा देश बचा हो, जहां मैंने रेसलिंग नहीं की। पैसे कमाने होते तो वह अमेरिका में भी रह सकते थे, मैं भारत में ही आया। क्योंकि भारत के लोग मुझे बेहद पंसद हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के रूप में देश को मिले प्रधानमंत्री से पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है, उनसे प्रभावित होकर ही मैंने भाजपा से जुड़ने का फैसला लिया है। भाजपा जहां मेरी ड्यूटी लगाएगी, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें