फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: सीआईआई ने बजट को आम आदमी का बजट बताया, कुछ उद्योगपतियों ने कहा- चुनाव से प्रभावित है

Wed, 01 Feb 2023 01:58 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ के सेक्टर-31 स्थित सीआईआई भवन में बजट पर चर्चा आयोजित की गई। इसमें उद्योगपतियों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी। कुछ उद्योगपतियों ने कहा कि एक्सपोर्ट के लिए जो उम्मीद थी वैसा कुछ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
सीआईआई में बजट सेशन सुनते उद्योगपति। - फोटो : करुण शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आम बजट पेश करने के बाद चंडीगढ़ के सेक्टर-31 स्थित सीआईआई भवन में बजट पर चर्चा समाप्त हो गई है। सभी उद्योगपति व कारोबारियों ने इस बजट को आम आदमी का बजट बताया है। 
विज्ञापन


कुछ उद्योगपतियों ने कहा कि इस बार के बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर छोटे से छोटे पहलुओं का खास ध्यान रखा गया है। टैक्स स्लैब में छूट देकर आम आदमी को राहत देने का काम किया गया है। इसके अलावा कुछ उद्योगपतियों ने कहा कि यह बजट चुनाव से प्रभावित नजर आ रहा है।

कुछ उद्योगपतियों ने कहा कि इस बजट में उम्मीद की जा रही थी कि एक्सपोर्ट से संबंधित कुछ रियायतें दी जा सकती हैं, क्योंकि सरकार ज्यादा से ज्यादा एक्सपोर्ट पर ध्यान दे रही है लेकिन इस बजट में उस पर कुछ खास नजर नहीं आया।
विज्ञापन


उद्योगपतियों ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस बार स्वास्थ्य क्षेत्र पर भी खास ध्यान रखा है। बजट में की गई घोषणाओं से कई नौकरियां भी पैदा होंगी। प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 को लॉन्च करने की भी घोषणा की गई है, जिससे युवाओं में स्किल को बढ़ावा मिलेगा और वह नौकरी ढूंढने की वजह नौकरी देने वाले बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें