फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पेशी से लौटे कैदी जेल के गेट पर झूमने लगे, रोकने पर किया हंगामा, बोले- पैसा देकर दारू पिया

Wed, 13 Dec 2023 10:36 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

साहिल ने आरोप लगाया कि पेशी पर जाते समय उनके पास कोई पैसे नहीं होते। जब पुलिस कर्मचारी पैसे लेने के लिए राजी हो जाता है तो उसे किसी तरह से पैसे पहुंचा दिए जाते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपराधिक मामले में अदालत में पेशी भुगतने के बाद जेल पहुंचे चार हवालातियों ने गेट के बाहर हंगामा कर दिया। चारों शराब के नशे में धुत थे। चारों को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया तो चारों ने अस्पताल में भी काफी हंगामा किया और पेशी पर ले जाने वाले मुलाजिमों पर पैसे लेकर शराब पिलाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


इतना ही नहीं हवालातियों ने आरोप लगाया कि जेल में पैसे देकर सब कुछ मिलता है। 55 हजार रुपये देकर उन्होंने टचस्क्रीन मोबाइल फोन लिया था। किसी तरह से पुलिस मुलाजिम चारों आरोपियों को मेडिकल कराने के बाद उन्हें वापस लेकर पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने कहा कि अगर अगली बार आएंगे तो फिर पैसे देकर शराब पिएंगे।

गैंगस्टर साहिल कंडा ने बताया कि उस पर 8 से 9 मामले दर्ज हैं। वह हैबोवाल का रहने वाला है। उसके बाकी साथियों पर भी अनेक आपराधिक मामले हैं। बुधवार को वह किसी मामले की पेशी पर अपने चार अन्य साथियों के साथ गया था। साहिल ने बताया कि पेशी के बाद उसने 15 हजार रुपये पुलिस कर्मचारियों को दिए, जिन्होंने उसे शराब पिलवाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल के मुताबिक जब वह जेल में वापस जाने लगे तो उसे और उसके साथियों को रोक कर जेल प्रशासन ने शराब का टेस्ट करवाने के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। साहिल ने कहा कि अक्सर वह जब भी पेशी पर जाते हैं तो पुलिस कर्मचारियों को पैसे देकर शराब पीते हैं। साहिल ने एक डिप्टी सुपरिंटेंडेट पर मोबाइल खरीद-फरोख्त के बड़े आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद कहीं न कहीं जेल प्रशासन के अधिकारी भी सवालों के घेरे में आ रहे हैं। 

साहिल ने आरोप लगाया कि पेशी पर जाते समय उनके पास कोई पैसे नहीं होते। जब पुलिस कर्मचारी पैसे लेने के लिए राजी हो जाता है तो उसे किसी तरह से पैसे पहुंचा दिए जाते हैं। उसके साथ मुलाजिमों ने जतिन मोंगा, दीपू कुमार, विशाल गिल और मनप्रीत पाल का भी मेडिकल करवाया है।

जांच के बाद की जाएगी कार्रवाई: एडीसीपी

एडीसीपी (मुख्यालय) रूपिंदर कौर भट्टी ने बताया कि उनके ध्यान में सारा मामला आ गया है। इसके बाद सीनियर अधिकारियों को भी जानकारी दे दी है। जो आरोप हवालातियों ने साथ गए पुलिस मुलाजिमों पर लगाए हैं, इसकी जांच की जा रही है। इसकी रिपोर्ट गुरुवार तक आएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें