फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: यूके के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी को अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर रोका, करीब दो घंटे बाद जाने दिया

Thu, 03 Aug 2023 09:06 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

इमीग्रेशन अधिकारियों ने तनमनजीत सिंह ढेसी को रोक लिया और दो घंटों तक पूछताछ की। उन्होंने इमीग्रेशन अधिकारियों को बताया कि वह यूके में सांसद हैं। करीब दो घंटों के बाद यूके के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी के दस्तावेज पूरे होने के बाद उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने दिया गया।
विज्ञापन
तनमनजीत सिंह ढेसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूनाइटेड किंगडम (यूके) के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी को इमीग्रेशन अधिकारियों ने गुरुवार की सुबह अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रोक लिया। वह गुरुवार सुबह एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-118 से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे। इमीग्रेशन अधिकारियों ने तकरीबन दो घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया।

विज्ञापन


जानकारी मुताबिक बर्मिंघम से एयर इंडिया की फ्लाइट सुबह अमृतसर एयरपोर्ट पहुंची। अन्य यात्रियों के साथ इस फ्लाइट में यूके के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी भी पहुंचे थे। इमीग्रेशन अधिकारियों ने सांसद ढेसी के दस्तावेजों की जांच के दौरान पाया कि उनके पास ओएसआई (ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया) का कार्ड नहीं था। इसके चलते इमीग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया और दो घंटों तक पूछताछ की। उन्होंने इमीग्रेशन अधिकारियों को बताया कि वह यूके में सांसद हैं। करीब दो घंटों के बाद यूके के सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी के दस्तावेज पूरे होने के बाद उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाने दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें