पंजाब यूनिवर्सिटी को यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के नेटवर्किंग रिसोर्स सेंटर की ओर से यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज (यूआईपीएस) को एक साल की एक्सटेंशन (2014-15) दी गई है।
यूजीसी ने फार्मास्यूटिकल साइंसेज के तहत हायर एजूकेशन में रिसर्च और ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए 1 करोड़ की ग्रांट भी दी है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से यूजीसी नेटवर्किंग रिसोर्स सेंटर की स्थापना बेसिक साइंसेज को प्रमोट करने के लिए की गई है। पीयू का यूआईपीएस देश भर के बेहतरीन रिसर्च सेंटरों में गिना जाता है।
इस प्रोग्राम के तहत सेंटर को 2009 से 2014 तक के लिए पांच करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। जानकारी अनुसार 18 राज्यों के 260 शिक्षकों और रिसर्च स्कॉलर को इस ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत ट्रेंड किया जा चुका है।
मौजूदा समय में भी 40 लोगों को ट्रेनिंग दी जा रही है।