सोनिया गांधी से मिले दीपेंद्र हुड्डा
राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बुधवार को नई दिल्ली में सोनिया गांधी मुलाकात की। करीब आधा घंटा यह मुलाकात चली। पार्टी संगठन के मुद्दे को लेकर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पलवल पहुंचे और होडल में पूर्व विधायक उदयभान के निवास स्थान पर मुलाकात की। हुड्डा खेमा बुधवार सुबह से ही बेहद सक्रिय था। इसके बाद से ही उदयभान के प्रदेश अध्यक्ष बनने के कयास लगाए जाने लगे थे।
कुलदीप बिश्नोई को झटका
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश अध्यक्ष का पद अपने नजदीकी को दिलवाने में कामयाब रहे। पार्टी ने उनकी पंसद के नेता को यह जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि कुलदीप बिश्नोई खुद इस पद पर काबिज होना चाह रहे थे। मंगलवार को संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल और कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने अलग-अलग बैठक भी की थी। मगर बिश्नोई नहीं चल सकी।
आलाकमान को समझाने में कामयाब रहा हुड्डा गुट
हुड्डा गुट ने पंजाब कांग्रेस में की गई मनमानी का उदाहरण पेश कर आलाकमान पर दबाव बनाया। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा इस बात पर अड़े थे कि पार्टी को हरियाणा में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह उन भरोसा जताना होगा। इस बात का उदाहरण भी उन्होंने आलाकमान के सामने पेश किया है। यह भी कहा है कि 2019 चुनाव में टिकट बंटवारे में पूरी तरह उनकी चली होती तो कांग्रेस सरकार बनाती।
हमारे जुझारू व कर्मठ साथी उदयभान को प्रदेश अध्यक्ष व श्रुति चौधरी, राम किशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज, सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने पर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी का आभार। यह फैसला हरियाणा कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करेगा। भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री।