फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर लगाकर घूम रहे दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अपराध शाखा ने चोरी की यामाहा बाइक पर फर्जी नंबर लगाकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नयागांव निवासी गगनदीप सिंह उर्फ गग्गू (22) और सुमित कुमार उर्फ कांचा (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

अपराध शाखा के प्रभारी राजीव कुमार के नेेतृत्व में पुलिस टीम शुक्रवार शाम सेक्टर-11 मार्केट के बीट बॉक्स के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि गगनदीप और सुमित हरे और काले रंग की चोरी की एक बाइक पर फर्जी नंबर लगाकर घूम रहे हैं। सूचना पर टीम ने सेक्टर-11/15 स्थित अंडरब्रिज के पास नाका लगाकर दोनों को बाइक समेत दबोच लिया। पुलिस ने उनसे बाइक के दस्तावेज मांगे तो वे दिखा नहीं पाए। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बाइक नयागांव से चोरी की थी। इसके बाद पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब बाइक पर लगे नंबर की जांच की तो वह एक स्विफ्ट कार का निकला। आरोपियों से बरामद बाइक चोरी का केस 2 मार्च को नयागांव थाने में दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें