फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा : सेना भर्ती से लौट रहे युवकों को बोलेरो ने मारी टक्कर, दो की मौत, तीन घायल

Wed, 07 Apr 2021 06:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/जलालाबाद (पंजाब)

सार

  • मौत की खबर मिलते ही गांव में पसरा मातम, ग्रामीणों ने बंद की मंडी
  • फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्यमार्ग पर गांव जंगा वाला के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में फिरोजपुर-फाजिल्का मुख्यमार्ग पर स्थित जंगा वाला मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो नौजवानों की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहां से उन्हें फरीदकोट स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पांचों युवक फिरोजपुर से सेना भर्ती में हिस्सा लेकर फाजिल्का लौट रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फाजिल्का के गांव रोड़ा वाली निवासी लवप्रीत सिंह लक्की व हरपाल सिंह अपने तीन दोस्तों के साथ दो बाइक पर फिरोजपुर में सेना भर्ती में भाग लेने पहुंचे थे। भर्ती में हिस्सा लेकर वे फाजिल्का लौट रहे थे। जैसे ही फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित जंगा वाला मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। 

हादसे में लवप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी घायलों को राहगीरों ने फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देख फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रास्ते में हरपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। दोनों की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही रोड़ा वाली मंडी बंद कर दी गई। डॉ. रविंदर पाल सिंह ने बताया कि उनके पास जख्मी हालत में संदीप, हरपाल, रमनदीप व मनजिंदर आए थे। उनकी नाजुक हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें