सेना ने भी संभाला मोर्चा
- फोटो : अमर उजाला
डीसी घनश्याम थौरी, एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग समेत कांग्रेस की हलका प्रभारी दामन बाजवा, अकाली दल के नेता विन्नरजीत सिंह गोल्डी आदि बच्चे को निकालने के काम में हाथ बंटा रहे हैं। दूसरी तरफ मौके पर डॉक्टरों की टीम और एंबुलेंस का प्रबंध भी कर दिया गया है।
हाथों में आ रही है सूजन
सीसीटीवी के जरिए बच्चे पर चौबीस घंटे नजर रखी जा रही है और बोरवेल के भीतर लगातार ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है। सीसीटीवी में शुक्रवार सुबह पांच बजे भी बच्चे की हलचल महसूस की गई और बाद में बच्चे के दोनों हाथों में सूजन होती दिखाई दी। गुरुवार को शाम करीब चार बजे फतेहवीर सिंह खेलते वक्त बोरवेल में गिर गया था।
फतेहवीर के लिए हर चौखट से हो रही दुआ
फतेहवीर के सुरक्षित बाहर निकालने को लेकर इलाके में दुआएं मांगने, प्रार्थना और अरदास करने का सिलसिला लगातार जारी है। लोग, गुरुद्वारा साहिब, मंदिरों में पूजा अर्चना करके फतेहवीर के लिए दुआएं मांग रहे हैं।
हमें फतेह मिलेगी : डीसी
डीसी घनश्याम थौरी ने दावा किया कि देर रात तक वे बच्चे को बचाने में कामयाब हो जाएंगे।