फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: काल बनी अंगीठी की आग, दो साल के मासूम की दर्दनाक मौत, माता-पिता बेहोश मिले

Wed, 10 Jan 2024 04:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

ठंड से बचने की खातिर लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। अलाव, हिटर और अंगीठी तक का सहारा लेते हैं। कई बार यह उपाय जानलेवा साबित होते हैं। ऐसा ही एक मामला पंजाब के खन्ना में सामने आया। जहां अंगीठी से बनी जहरीली गैस ने मासूम की जान ले ली है। 
विज्ञापन
माता-पिता की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण मंगलवार रात समराला के नागरा गांव में अंगीठी ने दो वर्षीय मासूम की जान ले ली। वहीं पति-पत्नी की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन


हादसा मंगलवार की रात करीब नौ बजे हुआ। अनमोलक सिंह (27) अपनी पत्नी सुमनप्रीत कौर और दो साल के बेटे अरमान के साथ खाना खाने के बाद ठंड लगने पर कमरे में अंगीठी सेंकने लगे। कुछ देर बाद अंगीठी से कमरे में बनी जहरीली गैस ने तीनों लोगों को अपनी चपेट में ले ली और सभी की हालत बिगड़ने लगी।

घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो बंद कमरे में बेहोशी की हालत में पड़े परिवार के तीनों सदस्यों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दो साल के अरमान की मौत हो चुकी थी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को समराला के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक उपचार के बाद पति-पत्नी को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। समय पर इलाज मिलने से सुबह तक पति-पत्नी की हालत में सुधार हो गया। एसएचओ राओ वरिंदर सिंह ने कहा कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली वे मौके पर पहुंचे। घर में दंपती की हालत गंभीर थी। बच्चा होश में नहीं था। अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत करार दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें