फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बब्बर खालसा के दो आतंकी गिरफ्तार, बड़े हमले की थी योजना, विदेश में बैठा है आका

Fri, 31 May 2019 01:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग ने बब्बर खालसा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि इस गिरफ्तारी से वह घल्लूघारा सप्ताह के दौरान आतंकी और सांप्रदायिक हमले टालने में कामयाब हुई है।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जगदेव सिंह और रविंदरपाल सिंह के रूप में हुई है। वे इस समय मलेशिया में रह रहे कुलविंदर सिंह खानपुरिया के निर्देशों पर स्लीपर सेल्स के लिए फंड और हथियार मुहैया कराने का प्रबंध कर रहे थे। 

स्टेट ऑपरेशन सेल अमृतसर को सूचना मिली थी कि बब्बर खालसा के आतंकी कुलविंदर खानपुरिया ने विशेष समुदाय के लोगों को निशाना बनाने की साजिश रची है। पुलिस ने दोराहा, लुधियाना निवासी खानपुरिया, मोगा निवासी रविंदर पाल सिंह और फतेहगढ़ साहिब निवासी जगदेव सिंह के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर में एफआईआर दर्ज करने के बाद पड़ताल की गई। इसके बाद दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस के मुताबिक मास्टर माइंड कुलविंदर सिंह खानपुरिया पहले भी कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है।

वह जनवरी 2019 में टूरिस्ट वीजा पर परिवार समेत मलेशिया चला गया था। तब से खानपुरिया आतंकी गतिविधियों की योजनाएं बना रहा था। इसके लिए वह विदेशों में बैठे अपने साथियों के साथ संपर्क में था। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक खानपुरिया मलेशिया से आईएसआई, बब्बर खालसा इंटरनेशनल और पाकिस्तान के कुछ और आतंकियों के संपर्क में है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें