फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट मामले में दोनों पक्षों के 10 लोगों पर क्रॉस केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। माइनिंग माफिया द्वारा जानलेवा हमला कर घायल किए गए 65 वर्षीय भाग सिंह का हाल जानने के लिए वीरवार को विधायक कंवर संधू कुराली सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस मामले के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, माजरी थाने की पुलिस ने दोनों पक्षों से संबंधित 10 व्यक्तियों के खिलाफ क्रास केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विधायक को भाग सिंह ने बताया कि माइनिंग के अवैध धंधे को लेकर एनजीटी में शिकायत की थी। एनजीटी के अधिकारियों की टीम के अतिरिक्त एसडीएम विनोद बंसल, डीएफओ मोहाली, जिला माइनिंग अफसर और नायब तहसीलदार ने बुधवार को मौके का मुआयना किया था। टीम के जाते ही माइनिंग करने वाले पक्ष के साथ संबंधित लोगों ने उस पर हमला करके घायल कर दिया। दूसरे पक्ष के घायल हुए कुलदीप सिंह ने बताया कि पंचायती चुनाव की रंजिश को लेकर भाग सिंह के साथ संबंधित पक्ष के लोगों ने उसके ऊपर हमला करके उसको घायल कर दिया। विधायक ने कंडी क्षेत्र में खुलेआम चल रही अवैध माइनिंग पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे यह मामला अनेक बार सरकार और प्रशासन के ध्यान में ला चुके हैं, लेकिन इसको गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। उन्होंने यह मामला विधानसभा में उठाने की बात करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें