फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य क्षेत्र में संदिग्ध हालत में दो फौजियों की मौत

Sat, 31 Dec 2016 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
शव - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सैन्य क्षेत्र में संदिग्ध हालत में दो जवानों की मौत हो गई है। दोनों को पहले मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


बाद में तोपखाना पुलिस ने मृतकों का कैंट सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिए। इलाका पुलिस चौकी प्रभारी जोराजीत सिंह ने बताया कि सेना की एक यूनिट के जवान कांगड़ा निवासी संजय की हालत अचानक ड्यूटी के दौरान खराब हो गई थी। 

इसके चलते उसके साथ जवान को मिलिट्री अस्पताल ले गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे मामले में सिपाही नायब मनोहर सिंह निवासी हिम्मतपुर, नैनीताल की भी ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जवान को भी अन्य साथियों की मदद से मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां भी चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें