फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर के चुनाव के लिए दिल्ली तक लाबिंग, इनके बीच कांटे की टक्कर

Sat, 31 Dec 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
शहर में मेयर का चुनाव 11 जनवरी को होना हैं। नगर निगम चंडीगढ़ की मेयर बनने के लिए चल रही लाबिंग अपने चरम पर है। मेयर पद के लिए भाजपा की तीन महिला पार्षदों आशा जसवाल, राजबाला मलिक और हीरा नेगी के लिए जोरदार टक्कर चल रही है। 
विज्ञापन


आशा जसवाल के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, राजबाला मलिक के लिए हरियाणा सरकार के मंत्री लाबिंग कर रहे हैं तो वहीं हीरा नेगी के लिए सांसद किरण खेर मैदान में डटीं हुई हैं। वहीं पार्टी के लोगों का कहना है कि टिकट बंटवारा से लेकर मनोनीत पार्षदों में सब जगह संजय टंडन की ही चली है तो मेयर का चयन भी उनकी पसंद से होगा।

इन तीनों में कौन सी महिला पार्षद मेयर बनेगी, इस पर चर्चा रविवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद होने वाली पार्षदों की बैठक में होने की संभावना है। जानकारी के अनुसार रविवार को नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह है। शपथ ग्रहण के बाद सेक्टर-33 स्थित चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्षदों की बैठक होगी। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। 
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि चंडीगढ़ में इस बार मेयर का पद महिला के लिए रिजर्व है। निगम में भाजपा के 20 और अकाली दल का एक पार्षद हैं। भाजपा और अकाली दल में गठबंधन है, लेकिन भाजपा के पास बहुमत है तो मेयर भी भाजपा से ही होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें