फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरूद बना काल: पटियाला में दो चचेरी बहनों की मौत से हड़कंप, चारा काटने गईं फिर जिंदा नहीं आईं

Mon, 21 Aug 2023 08:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

रविवार देर रात करीब सवा 10 बजे मंजू के शव को तलाश करके बाहर निकाला गया। अंधेरा ज्यादा होने के कारण मनदीप कौर मिल नहीं सकी। सोमवार सुबह गोताखोरों ने एक बार फिर नदी में तलाश की। कुछ देर के बाद घटना वाली जगह से थोड़ी दूरी पर मनदीप कौर का शव भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
मनदीप कौर और मंजू देवी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला में अमरूद की वजह से दो बच्चियों की जान चली गई। दरअसल, अमरूद तोड़ते वक्त पैर फिसलने से दोनों बच्चियां टांगरी नदी में जा गिरीं। डूबने से उनकी मौत हो गई है। घटना गांव बुधमोर की है। दोनों चचेरी बहनें थीं।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर गोताखोरों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। थाना जुल्कां पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 174  के तहत कार्रवाई करके शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। 

मृतक चचेरी बहनों की पहचान मंजू देवी (11) और मनदीप कौर (9) के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक दोनों चचेरी बहनें रविवार शाम को अपने दादा के साथ टांगरी नदी के किनारे पशुओं का चारा काटने गई थीं। इसी दौरान मंजू देवी व मनदीप कौर अमरूद तोड़ने एक पेड़ पर चढ़ गईं लेकिन पैर फिसलने के कारण दोनों बहनें नदी में जा गिरीं। 
विज्ञापन


दादा को काफी देर के बाद अपनी पोतियों के नदी में गिरने के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया और गोताखोरों की मदद से रविवार देर रात करीब सवा 10 बजे मंजू के शव को तलाश करके बाहर निकाला गया। अंधेरा ज्यादा होने के कारण मनदीप कौर मिल नहीं सकी। सोमवार सुबह गोताखोरों ने एक बार फिर नदी में तलाश की। कुछ देर के बाद घटना वाली जगह से थोड़ी दूरी पर मनदीप कौर का शव भी बरामद हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें