फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में लावारिस पशु से भिड़ी बाइक, पेप्सू के सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत

Sun, 15 Mar 2020 08:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर/गुरुहरसहाए ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

फिरोजपुर-जीरा रोड स्थित पहाड़ियों के पास लावारिस पशु से बाइक टकरा गई। हादसे में पेप्सू फरीदकोट डिपो के सब इंस्पेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह गुरुहरसहाए स्थित पुलिस क्वार्टर ठठेरा वाला के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा जख्मी हो गए। 

विज्ञापन


घायलों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया गया। थाना कुलगढ़ी और गुरुहरसहाए पुलिस ने रविवार को मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना कुलगढ़ी के प्रभारी अभिनव चौहान के मुताबिक कुलबीर सिंह (35) धीरा पतरा फरीदकोट पेप्सू में सब इंस्पेक्टर था। वह शनिवार देर रात ड्यूटी के बाद बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था।

फिरोजपुर-जीरा रोड स्थित पहाड़ियों के पास सड़क के बीच अचानक एक लावारिस पशु कुलबीर की बाइक से टकरा गया। इस हादसे में कुलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। कुलबीर को अपने पिता की मौत के बाद नौकरी मिली थी।
विज्ञापन


अन्य हादसे महिंदर सिंह अपनी पत्नी व बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर गांव चक जमालगढ़ से मेला देख अपने घर लौट रहा था। पुलिस क्वार्टर ठठेरा वाला के पास सामने से आ रही एक बाइक ने महिंदर की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में महिंदर और उसकी पत्नी व बेटा सड़क पर गिर गए। 

महिंदर के गहरी चोटें लगी। महिंदर को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी नाजुक हालत देख उसे फरीदकोट के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।  हादसे की जांच कर रहे एएसआई जसपाल चंद ने बताया कि दूसरा बाइक सवार जसविंदर सिंह फरार हो गया। जसविंदर पर मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें