फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में हादसा: लेंटर गिरने से ठेकेदार समेत दो की मौत, दो अन्य घायल, सीएम मान ने किया मुआवजे का एलान

Wed, 23 Mar 2022 06:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)

सार

कार सेवा सरहाली संप्रदाय के मुखी बाबा सुक्खा सिंह व उपमुखी बाबा हाकम सिंह ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। सीएम मान ने मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता देने का एलान किया है। 
विज्ञापन
सरबजीत सिंह और गुरमेज सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरनतारन के कस्बा चोहला साहिब स्थित गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में नए ब्लाक के निर्माण के दौरान मंगलवार को अचानक लेंटर गिर गया। हादसे में लेंटर के नीचे आने से ठेकेदार सरबजीत सिंह (38) व उनके चाचा गुरमेज सिंह (65) की मौत हो गई, जबकि दो मजदूर किरनबीर सिंह व मंगल सिंह घायल हो गए हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि मृतकों के परिजनों ने कोई शिकायत नहीं दी है।

विज्ञापन


कार सेवा सरहाली संप्रदाय की तरफ से गुरुद्वारा साहिब में संगत के लिए नए ब्लाक का निर्माण करवाया जा रहा था। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी चोहला साहिब के ही ठेकेदार सरबजीत सिंह को दी गई। मंगलवार को ब्लाक पर लेंटर डालने का कार्य शुरू हुआ। लेंटर डालने के वक्त ठेकेदार सरबजीत सिंह अपने चाचा गुरमेज सिंह व अन्य मजदूरों के साथ लेंटर के नीचे लगी बल्ली ठीक करने गए थे। इस दौरान अचानक बल्ली खिसकने आधा दर्जन मजदूरों पर लेंटर का मलबा गिर पड़ा। गुरुद्वारा साहिब में मौजूद संगत ने शोर मचाया। 

जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया गया। करीब डेढ़ घंटे तक लेंटर के मलबे के नीचे दबे रहे ठेकेदार सरबजीत सिंह, उनके चाचा गुरमेज सिंह के अलावा अन्य मजदूर किरनबीर सिंह, मंगल सिंह को बाहर निकाला गया। जबकि तीन मजदूर बाल-बाल बच गए। ठेकेदार सरबजीत सिंह व गुरमेज सिंह को सरहाली कलां के अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों को मृत बता दिया गया। 
विज्ञापन


किरनबीर सिंह व मंगल सिंह को तरनतारन अस्पताल भेज दिया गया। सब डिवीजन गोइंदवाल साहिब के डीएसपी प्रीतइंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर थाना चोहला साहिब की पुलिस ने पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है। मृतकों के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई के लिए बयान दर्ज नहीं करवाए हैं। कार सेवा सरहाली संप्रदाय के मुखी बाबा सुक्खा सिंह व उपमुखी बाबा हाकम सिंह ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। बलविंदर सिंह ददेहर साहिब ने पंजाब सरकार से जान गंवाने वालों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की।

मुआवजे का एलान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन हादसे में मुआवजे का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। दो लाख सीएम फंड और दो लाख रुपये श्रम विभाग से दिए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें