फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी के दो मामले: बठिंडा में 28 तो पठानकोट में 38 वर्षीय युवक ने दी जान, एक ने मरने से पहले वीडियो भी बनाया

Tue, 17 May 2022 05:07 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा/पठानकोट (पंजाब)

सार

पठानकोट के गांव रानीपुर निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने घर में फंदा लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा के जनता नगर में एक युवक ने मंगलवार को जहर निगल खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान अनिल कुमार (28) के तौर पर हुई है। मृतक ने खुदकुशी से पहले एक वीडियो जारी कर अपनी पत्नी पर किसी अन्य युवक से फोन पर बात करने का आरोप लगाया और अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। पति ने पत्नी व युवक को सजा देने की मांग की। 

विज्ञापन


वहीं थाना केनाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार नगर निगम में कूड़ा उठाने का काम करने वाला अनिल कुमार अपने ससुराल जनता नगर में रहता था। मंगलवार को युवक ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी किसी युवक से फोन पर बात करती है। जब वह विरोध करता है तो पत्नी उसके साथ झगड़ा करती है। 

वीडियो में युवक ने बताया कि उसने इस बारे में थाना कैनाल पुलिस के पास भी शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते वह जहर निगलकर खुदकुशी कर रहा है। युवक ने वीडियो में अपनी पत्नी और युवक को सजा देने की मांग उठाई। थाना केनाल पुलिस के इंस्पेक्टर जसकरण सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया और पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पति ने लगाया फंदा, पत्नी पर मामला दर्ज
उधर, पठानकोट के गांव रानीपुर निवासी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने घर में फंदा लगाया है। जबकि, मृतक के भाई ने अपनी भाभी पर ही हत्या का आरोप लगाया है। थाना शाहपुरकंडी की पुलिस ने भाई अवतार के बयान पर मृतक की पत्नी गुड़िया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
 
मृतक की पहचान 38 वर्षीय स्वर्ण सिंह के तौर पर हुई है। मृतक के बड़े भाई अवतार सिंह ने बताया कि सोमवार रात 12 बजे उसके छोटे भाई स्वर्ण की पत्नी उनके घर आई और बताया कि स्वर्ण ने फंदा लगा लिया है। उन्होंने शाहपुरकंडी पुलिस को सूचित किया। अवतार ने बताया कि गुड़िया उसके भाई को काफी परेशान करती थी। 

कई बार उसने परिवार के सामने ही भाई की पिटाई की। इससे स्वर्ण सिंह काफी परेशान था। अवतार ने आरोप लगाया कि गुड़िया ने ही उसके भाई का कत्ल किया और फंदा लगाने का शोर मचा दिया। वहीं, थाना शाहपुरकंडी एसएचओ दविंदर प्रकाश ने बताया कि स्वर्ण ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिवार के बयान पर उसकी पत्नी गुड़िया पर आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल वह पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें