फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब में घुसे दो पाकिस्तानी नागरिक, तरनतारन के गांव तक पहुंचे, रात में ही BSF को उठाना पड़ा ये कदम

Tue, 06 Jun 2023 07:13 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान पाकिस्तान के जिला टोबा टेक सिंह के गांव पंचक निवासी शबीब खान (25) और लाहौर जिले के शादरा पिंड निवासी मोहम्मद चांद के रूप में हुई।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के तरनतारन जिले में दो पाकिस्तानी भारतीय सीमा में आ घुसे। मामला सोमवार की रात का है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने तुरंत उन्हें हिरासत में ले लिया। दोनों नागरिक तरनतारन के नौशहरा ढाला गांव के पास से पहुंचे थे।

विज्ञापन


बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि तरनतारन के सीमांत गांव नौशहरा ढाला के पास बीएसएफ जवानों ने दो पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा। पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान पाकिस्तान के जिला टोबा टेक सिंह के गांव पंचक निवासी शबीब खान (25) और लाहौर जिले के शादरा पिंड निवासी मोहम्मद चांद के रूप में हुई। प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारियों ने इनसे पूछताछ की तो पता चला कि यह दोनों पाकिस्तानी नागरिक गलती से सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में आ घुसे।

प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी में इनके पास पाकिस्तानी एक हजार रुपये मिले। दोनों पाकिस्तानियों के गलती से सीमा में घुसने की पुष्टि होने के बाद बीएसएफ अधिकारियों ने तुरंत पाकिस्तान रेंजर्स के साथ जीरो लाइन पर फ्लैग मीटिंग कर इस पर एतराज जताया। बल के अधिकारियों ने दोनों को सोमवार की मध्यरात्रि करीब एक बजे पाक रेंजर्स के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें