सामूहिक अवकाश के कारण हजारों स्कूलों में ताले लटके रहे। बिजली वितरण निगमों में 90 प्रतिशत कर्मचारियों के अवकाश पर चले जाने के कारण बिजली बिलों को ठीक करने का काम, शिकायतों का निपटारा, बिल जमा करने का कोई काम नहीं हो सका। अवकाश पर रहते हुए हालांकि बिजली कर्मचारियों ने ब्रेक डाउन ठीक किए।
नगर निगमों, पालिकाओं व परिषदों में पब्लिक डीलिंग, सफाई व्यवस्था व सीवरेज का काम बुरी तरह प्रभावित रहा। स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर व एनएचएम व अन्य स्टाफ के हड़ताल में शामिल होने के कारण स्वास्थ्य सेवाएं बुरा तरह प्रभावित रहीं। जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बीएंडआर, पशुपालन, हुडा, वन, पंचायती राज, आईटीआई, शिक्षा बोर्ड भिवानी सहित लगभग सभी अन्य विभागों ,बोर्ड, निगमों, सहकारी समितियों के अधिकांश कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहे।