फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्च्यूनर सवार दो दोस्तों से पकड़ा 45 किलो गांजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र कॉलोनी नंबर-4 लाइट प्वाइंट के पास से क्राइम ब्रांच ने फॉर्च्यूनर सवार दो दोस्तों को 45.1 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से बरामद गांजा की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 50 लाख रुपये आंकी गई है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने मोहाली के बस्सी शेखा निवासी संजय (34) और रोहतक के भालोथ आईएमटी निवासी राहुल (23) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट-20/29 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन

वीरवार देर शाम चंडीगढ़ की क्राइम ब्रांच टीम औद्योगिक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। टीम करीब साढ़े सात बजे कॉलोनी नंबर-4 लाइट प्वाइंट रेलवे ब्रिज के पास पहुंची तो वहां से एक फॉर्च्यूनर गुजर रही थी। पुलिस को देखते ही चालक ने गाड़ी वापस घुमाने की कोशिश की। शक पर टीम ने गाड़ी चालक से पूछताछ शुरू की। उसने अपना नाम राहुल और पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम संजय बताया। गाड़ी को अचानक मोड़ने के बारे में जब टीम ने पूछा तो संतोषजनक जवाब न दे सके। गाड़ी की तलाशी में चालक राहुल के पैर के पास एक सफेद प्लास्टिक की थैली और पीछे की सीट पर दो प्लास्टिक की थैलियों में 45.1 किलोग्राम गांजा मिला। पूछताछ में दोनों ही आरोपी भारी मात्रा में गांजा ले जाने का कोई लाइसेंस या अनुमति पेश नहीं कर सके। इसके बाद दोनों को पकड़कर औद्योगिक क्षेत्र थाना ले जाया गया, जहां इनके खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
आंध्र प्रदेश से गांजा खरीद विभिन्न राज्यों में ज्यादा दामों पर करते थे सप्लाई
प्रारंभिक जांच में आरोपी आंध्र प्रदेश से कम कीमत पर गांजा खरीदकर लाते थे और विभिन्न राज्यों में अधिक कीमत पर बेचते थे। दोनों ही अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह के सदस्य हैं। क्राइम ब्रांच की टीम अब इनसे पूछताछ कर अन्य साथियों की गिरफ्तारी में जुटी हुई है। वहीं, देर रात तक टीम दोनों से पूछताछ करने में जुटी हुई थी कि यह नशा किसे सप्लाई करने जा रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पिछले काफी समय से तस्करी से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें