फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: फोन पर बात कर रहे कार चालक ने मनरेगा मजदूरों को कुचला, दो महिलाओं की मौत, तीसरी ने नहर में छलांग लगाई

Sun, 19 Nov 2023 07:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और लोगों को शांत कराया। एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना में मनरेगा के तहत सड़क किनारे काम कर रहीं दो महिलाओं को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य महिला ने नहर में छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। हादसा मलौद थाना अंतर्गत गांव लहल के पास हुआ। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं मनरेगा के तहत सड़क किनारे सफाई कर रहीं थीं। 

विज्ञापन


उसी समय तेज रफ्तार कार सीधे इनके ऊपर चढ़ गई। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे के बाद चालक को पकड़ लिया। मृतक महिलाओं की पहचान बुधा (70) और बलजिंदर कौर (55) के रूप में हुई है। दोनों लहल गांव की रहने वाली थीं। वहीं छलांग लगाकर जान बचाने वाली महिला ने बताया कि वह तीनों सड़क किनारे साफ-सफाई कर रही थीं। इसी समय एक कार बहुत तेज गति से आई। कार चलाने वाला मोबाइल पर बात कर रहा था।अचानक ड्राइवर ने कार बुधा और बलजिंदर कौर पर चढ़ा दी। उसने बड़ी मुश्किल से नहर में छलांग लगाकर जान बचाई। 

दूर तक घसीटते ले गया चालक 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसे के बाद कार ड्राइवर दोनों महिलाओं को काफी दूर तक घसीटते ले गया। कार चालक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। जब कार महिलाओं के नजदीक पहुंची तो वह नियंत्रण खो चुका था और कार दोनों महिलाओं को कुचलते ले गई। गति इतनी ज्यादा थी कि चालक ब्रेक तक नहीं लगा पाया। 

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और लोगों को शांत कराया। एएसआई सुरजीत सिंह ने बताया कि कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें