फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: जालंधर के युवक की फिलीपींस में गोली मारकर हत्या, तीन माह बाद होनी थी शादी

Sun, 19 Nov 2023 06:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

जान गंवाने वाला युवक दिवाली से पहले जालंधर स्थित अपने घर आया था। वहीं दिवाली के बाद फिर फिलीपींस चला गया था। अब हत्या की सूचना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर जिले के लोहिया कस्बे के युवक की फिलीपींस में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जोगा सिंह डोल प्रधान रोटरी क्लब लोहियां ने बताया कि उनके भजीते रणजीत सिंह उर्फ राणा की फिलीपींस में गोली मारकर हत्या की गई है। 

विज्ञापन


मृतक राणा के चाचा जोगा सिंह डोल ने बताया कि उसके भतीजे रणजीत राणा (33) पुत्र रेशम सिंह अपने शहर सैनब्लो से कस्बा चाओ स्थित एक दुकान पर काम करने पहुंचा तो अचानक पीछे से आए दो लोगों ने गोली चला दी। गोली रणजीत राणा की पीठ में लगी और सीने से पार कर गई। रणजीत राणा वहीं गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हालांकि हत्यारों ने मौके से कोई लूटपाट नहीं की। इससे लग रहा है कि उनका इरादा रणजीत राणा को मारने का ही था। मृतक रणजीत राणा लंबे समय से मनीला में रह रहा था। वह दिवाली से पहले लोहियां आया था और दिवाली के बाद लोहियां से मनीला गया था। तीन महीने बाद फरवरी 2024 में उसकी शादी होने वाली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें