फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में दर्दनाक हादसा: समाना के गांव दोदड़ा में गोबर गैस प्लांट में गिरने से दो किसानों की मौत

Sun, 20 Jun 2021 11:39 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

जेसीबी की मदद से दोनों किसानों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। दरअसल, प्लांट की गैस लीक होने की वजह से आपूर्ति रसोई तक नहीं पहुंच रही थी। इसे ही ठीक करने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
किसान दर्शन सिंह और गुरध्यान सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना सदर समाना के अधीन गांव दोदड़ा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो किसानों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक गोबर गैस प्लांट के कुएं में गिरने से दम घुटने की वजह से दोनों की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से प्लांट से शवों को बाहर निकाला गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में धारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई कर शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई रणजीत सिंह ने बताया कि किसान दर्शन सिंह (55) निवासी गांव दोदड़ा ने अपने घर के आंगन में गोबर गैस प्लांट लगा रखा था। शुक्रवार से प्लांट में दिक्कत आ रही थी। 

प्लांट का पाइप लीक होने के कारण पूरी गैस की सप्लाई रसोई घर तक नहीं हो रही थी। लीक पाइप को ठीक करने के लिए ही शनिवार सुबह करीब आठ बजे दर्शन सिंह नीचे उतरे थे लेकिन अचानक उसका पैर फिसल गया और वह चार फुट गहरे कुएं के अंदर गिर गया। ऊपर खड़ा पड़ोसी गुरध्यान सिंह (28) भी दर्शन सिंह को बचाने नीचे उतर गया। लेकिन गैस लीक होने से दम घुटने लगा और वह दोनों ही बाहर नहीं निकल सके।  
विज्ञापन


दर्शन सिंह के परिवार ने शोर मचाया तो गांव वाले मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर प्लांट के कुएं से दोनों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों किसानों की मौत हो चुकी थी। गांव वालों ने सरकार से पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद देने की अपील की है। बताया जा रहा है कि गुरध्यान सिंह के 9 साल की बेटी है और उसकी पत्नी की भी मौत हो चुकी है। ऐसे में बच्ची अनाथ हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें