फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, चार की मौत, 10 लोग घायल, शोक व्यक्त करने जा रहा था परिवार

Thu, 19 Nov 2020 10:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
हादसाग्रस्त ऑटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव समैण के पास ऑटो व ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में ऑटो चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दस लोग घायल हो गए। इस हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां ऑटो सवार महिला व चालक को मृत घोषित कर दिया तथा पांच लोगों को अग्रोहा रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान दो घायलों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिसार के गांव रावलवास कलां निवासी 24 वर्षीय अजय की ऑटो में सवार होकर गुरुवार को एक ही परिवार के दो बच्चों सहित 13 लोग गांव समैण के रास्ते नरवाना के गांव ढाबी टेकसिंह में रस्म पगड़ी कार्यक्रम में शोक व्यक्त करने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक समैण के पास सामने से आ रहे ट्रक चालक ने आटो को टक्कर मार दी। 

50 वर्षीय सुमित्रा देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ऑटो चालक अजय सहित सभी घायलों को एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. आशीष मोर व डॉ. सोनिया जैन की टीम ने घायलों का इलाज शुरू किया। ऑटो चालक अजय को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव रावलवास कलां निवासी राहुल, सतपाल, सिकंदर, निर्मला, ओमपति, पूनम, सुमन, सुनीता, बलजीत, राजपाल, रिंकू, बच्चे वंश व मोनिका घायल हो गए। बच्चों की हालत ठीक है, जबकि घायल सुमन, लाली, सतपाल, सिंकदर व राजपाल को अग्रोहा रेफर किया गया। इनमें से सिकंदर व सतपाल की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले के बाद से ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है।

गांव समैण से कन्हड़ी के बीच ट्रक चालक ने ऑटो को टक्कर मारी दी। ऑटो चालक सहित चार लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - सुरेंद्रा, प्रभारी, शहर थाना टोहाना

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें