फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: कांग्रेस की दो दिवसीय बैठक आज से, गुटबाजी व संगठन निर्माण का उठेगा मुद्दा

Sat, 24 Jun 2023 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा कांग्रेस के नव नियुक्त प्रभारी के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के अंदर गुटबाजी खत्म करना है। गुटबाजी की वजह से पिछले 10 साल से कांग्रेस का प्रदेश में संगठन नहीं बन पाया है। इसका खामियाजा यह हुआ है कि पार्टी को दो बार विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
कांग्रेस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कांग्रेस कमेटी की शनिवार से दो दिवसीय बैठक चंडीगढ़ में होने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान की ओर से बुलाई गई इस बैठक में पार्टी के नए प्रभारी दीपक बाबरिया मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। बैठक में शामिल होने प्रदेश अध्यक्ष ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यों, पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों को बुलाया है। साथ ही पिछली लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों, पूर्व जिला अध्यक्षों और प्रकोष्ठों के राज्य स्तरीय प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है।

विज्ञापन


दीपक बाबरिया शनिवार को 12 बजे कांग्रेस दफ्तर पहुंचेंगे। इसके बाद बैठकों का दौर शुरू हो जाएगा। पहले दिन रात आठ बजे तक बैठक जारी रहेगी। अगले दिन 25 जून को सुबह 10:30 से दोपहर बाद 2 बजे तक मुलाकात का दौर जारी रहेगा। कांग्रेस की यह बैठक कई मायनों में खास होने जा रही है। 

हरियाणा में लंबे समय के बाद ऐसी कोई बैठक होने जा रही है जिसमें कांग्रेस के अंदर चल रहे सभी गुटों के नेता एक मंच पर बुलाए गए हैं। पार्टी प्रभारी का पद संभालने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक बाबरिया पहली बार हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की मीटिंग करने जा रहे हैं। बैठक के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला, किरण चौधरी, कुमारी सैलजा और कैप्टन अजय यादव को भी निमंत्रण भेजा गया है।

10 साल से संगठन नदारद

नव नियुक्त प्रभारी के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के अंदर गुटबाजी खत्म करना है। गुटबाजी की वजह से पिछले 10 साल से कांग्रेस का प्रदेश में संगठन नहीं बन पाया है। इसका खामियाजा यह हुआ है कि कांग्रेस को दो बार विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। इस दौरान कई प्रदेश अध्यक्ष आए लेकिन कांग्रेस का संगठन नहीं बन पाया। 

विज्ञापन


फूलचंद मुलाना के बाद डॉ. अशोक तंवर और कुमारी सैलजा ने भी प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला लेकिन संगठन बनाने में नकामयाब रहे। हालांकि उदयभान के अध्यक्ष पद संभालने के बाद कहा गया था कि कांग्रेस का संगठन बनकर तैयार हो गया है। बस मुहर लगना बाकी है। शनिवार से शुरू होने वाली मीटिंग में भी यह मुद्दा उठने वाला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें