फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: अगस्त में अब तक सामान्य से 14 फीसदी कम बारिश दर्ज, अब फिर दो दिन का अलर्ट जारी

Tue, 06 Aug 2024 11:19 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब के 12 जिलों में सामान्य से कम बारिश रही है। इनमें बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मानसा, पटियाला, रूपनगर, संगरूर, मोहाली व एसबीएस नगर शामिल हैं। इससे पहले पिछले महीने जुलाई में भी बारिश सामान्य से कम दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
पंजाब में सामान्य से कम बरसात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में अगस्त के पहले सप्ताह में भी मानसून कमजोर ही रह रहा है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 1 से पांच अगस्त तक पंजाब में सामान्य के मुकाबले 14 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। 32.9 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले 28.4 एमएम ही बारिश हुई है।
विज्ञापन


सोमवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 36.4 डिग्री का तापमान रूपनगर का दर्ज किया गया। तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक बना है। मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार को तीन जिलों पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई और यह सामान्य से 2.7 डिग्री ऊपर बना रहा।

सोमवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री, लुधियाना का 34.4, पटियाला का 35.3, पठानकोट का 33.9, बठिंडा का 36.1, गुरदासपुर का 35.5, एसबीएस नगर का 34.7, बरनाला का 34.4, फिरोजपुर का 34.5, जालंधर का 35.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का न्यूनतम तापमान 28.1, लुधियाना का 28.0, पटियाला का 28.3, पठानकोट का 25.9, बठिंडा का 30.3, बरनाला का 28.9 और जालंधर का 28.3 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें