फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पटियाला में जहरीला चारा खाने से दो गायों की मौत, 155 बीमार पड़ीं

Mon, 24 May 2021 07:27 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पशुपालन विभाग ने चारे की गुणवत्ता की जांच की तो इसमें नाइट्रेट मिली। इसके पीछे की वजह यूरिया को बताया जा रहा है। क्योंकि यूरिया बाद में नाइट्रेट में बदल जाती है, जो मौत का कारण बनती है।
विज्ञापन
गौशाला के दौरे पर पहुंचे पंजाब गौ सेवा आयोग के चेयरमैन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला में सन्नौर रोड पर अराई माजरा में स्थित जय भोले नाथ जय भगवान हनुमान गौशाला में रविवार को जहरीला चारा खाने से दो गायों की अचानक मौत हो गई। इस बारे में पंजाब राज्य गौ सेवा आयोग के चेयरमैन सचिन शर्मा ने बताया कि यहां 157 गाय हैं, जिनमें से दो की मौत हो गई। जबकि बाकी गाय बीमार हैं। प्रबंधक हंस राज भारद्वाज ने आयोग को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


पशुपालन विभाग के पटियाला स्थित डिप्टी डायरेक्टर गुरचरण सिंह को गौशाला में गौधन का तुरंत इलाज करने को कहा गया। जिसके बाद पशुपालन विभाग की मेडिकल टीम ने समय पर इलाज कर बाकी गायों की जान बचा ली। चेयरमैन ने बताया कि मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने इस हादसे का कारण जानने के लिए खून के सैंपल लिए हैं और चारे की गुणवत्ता की जांच की तो चारे में नाइट्रेट पाया गया। इसके पीछे यह कारण सामने आया कि चारे में यूरिया की मात्रा बहुत ज्यादा थी, जो बाद में नाइट्रेट में बदलकर गायों के खून के संपर्क में आने से ऑक्सीजन की कमी हो गई। इससे गायों की जान जा सकती है। कारण जानकर तुरंत गायों का इलाज किया गया और समय रहते सभी को बचा लिया गया। 

चेयरमैन ने किसानों से अपील की है कि वह हरे चारे की गुणवत्ता बनाए रखें और कम से कम यूरिया डालें, ताकि चारा जहरीला न बने। उन्होंने चारे को डेढ़ मीटर ऊंचा होने पर ही इसकी कटाई करने और काटने से पहले उसमें यूरिया न डालने व 15 दिनों तक पानी जरूर देने की अपील की। इसके अलावा सुंडियों से बचाव के लिए हरे चारे पर कीटनाशकों का छिड़काव भी कम से कम करने की अपील की, ताकि चारे को जहरीला होने से बचाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें