फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Batala News: ड्रेन में बाढ़ का पानी देखने पहुंचे चचेरे भाई, पैर फिसलने से बहे, दोनों की मौत से घर में मातम

Thu, 17 Aug 2023 12:42 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

श्री हरगोविंदपुर के डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि दोनों चचेरे भाई बुधवार दोपहर के बाद ब्यास दरिया में पानी के बढ़ते स्तर को देखने के लिए गुरुद्वारा श्री भाई मंझ साहिब के पास एक ड्रेन के पास गए थे। बुधवार की देर शाम तक जब दोनों भाई घर ना आए तो परिवारिक सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
ड्रेन में डूबे दो चचेरे भाई - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार दोपहर को पानी के बढ़ते स्तर को देखने गए कस्बा श्री हरगोबिंदपुर के गांव धीरोवाल के रहने वाले दो नाबालिग चचेरे भाई ड्रेन में फिसल गए। दोनों गहरे पानी में चले गए। पानी में बहने से दोनों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


गुरुवार को पुलिस प्रशासन ने राहत कार्य में जुटे कर्मियों और गांववासियों की मदद से दोनों किशोरों के शवों को पानी से निकाल लिया है। मृतकों की पहचान जसकरण सिंह (14) और दिलप्रीत सिंह (13) निवासी धीरोवाल के रूप में हुई है। दोनों चचेरे भाई थे। जसकरण दसवीं का छात्र था जबकि दिलप्रीत सिंह नौवीं कक्षा का छात्र था।

इस संबंध में श्री हरगोबिंदपुर के डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि दोनों चचेरे भाई बुधवार दोपहर बाद ब्यास दरिया में पानी के बढ़ते स्तर को देखने  गुरुद्वारा श्री भाई मंझ साहब के पास एक ड्रेन के किनारे पहुंचे थे। बुधवार की देर शाम तक जब दोनों भाई घर नहीं आए तो पारिवारिक सदस्यों ने पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पता लगा कि दोनों भाई ड्रेन के पानी को देख रहे थे कि अचानक उनका पैर फिसल गया और दोनों पानी में डूब गए। रात का समय होने के कारण दोनों किशोरों के बारे में पता नहीं चल सका। मगर गुरुवार सुबह दोनों भाइयों के शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बटाला के सिविल अस्पताल भेज दिया है।

गुरदासपुर के डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि यह एक मंदभागी घटना है। जिला प्रशासन पहले ही नदी, नहरों के किनारे धारा 144 लागू कर रखी है। वहीं यहां जाने पर भी रोक है। उन्होंने जिला वासियों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को समझाएं कि वह बाढ़ के पानी की तरफ बिल्कुल न जाएं। डीसी ने विभिन्न गांवों की पंचायतों और लोगों से अपील की है कि वह ठीकरी पहरा लगाकर किसी को भी पानी की तरफ न जाने दें ताकि ऐसी कोई दुखद घटना दोबारा न घट सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें