फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Flood: बाढ़ से और बिगड़े हालात, लोगों के सामने खाने-पीने की परेशानी, पशुओं के लिए चारे का भी टोटा

Thu, 17 Aug 2023 12:24 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कपूरथला में सेना के सहयोग से ब्यास नदी के मंड इलाके में फंसे लोगों को निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है। गुरुवार सुबह 9 बजे तक महिलाओं समेत 40 से ज्यादा लोगों को टीमों ने तलवंडी कूका गांव में सुरक्षित पहुंचा दिया है।
विज्ञापन
होशियारपुर में बचाव कार्य जारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बरसात के चलते भाखड़ा और पौंग बांध से छोड़े गए पानी के कारण पंजाब में हालात बिगड़ रहे हैं। पौंग बांध से छोड़े गए पानी से होशियारपुर के ब्लाक तलवाड़ा, हाजीपुर व मुकेरियां के कई गावों में पानी भर गया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शर्मनाक: मां से 100 रुपये लेकर तिरंगा खरीदने गई थी बच्ची, पड़ोसी ने पैसे छीन पी शराब, फिर की दरिंदगी

हालांकि प्रभावित लोगों ने बताया कि कुछ गांवों में पानी की आमद कुछ कम हुई है। मुकेरिया में गांवों के सरकारी स्कूलों मे बनाए गए राहत कैंपों में ग्रामीण लोगों द्वारा ही लोगों को खाने-पीने की चीजें मुहैया करवाई जा रही हैं। लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से अभी तक खाने-पीने संबंधित राहत नहीं मिली है। हिमाचल प्रदेश में लगे राहत कैंपों में गुज्जर बिरादरी समुदाय के लोगों को भी खाने-पीने की सामग्री स्थानीय प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। पशुओं के लिए चारे का टोटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कपूरथला के मंड इलाके से 35 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया 
कपूरथला में सेना के सहयोग से ब्यास नदी के मंड इलाके में फंसे लोगों को निकालने का काम युद्धस्तर पर जारी है। गुरुवार सुबह 9 बजे तक महिलाओं समेत 40 से ज्यादा लोगों को टीमों ने तलवंडी कूका गांव में सुरक्षित पहुंचा दिया है। सेना और एनडीआरएफ 8 मोटर बोट की टीमों के जरिए लोगों को गांव तलवंडी कूका पहुंचा रहे हैं। डिप्टी कमिश्नर कैप्टन करनैल सिंह ने कहा कि मंड इलाके से लोगों को गांव के गुरुद्वारा साहिब और स्कूल में बने कैंप में ले जाया जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें