फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: चालक से हाथापाई की टैक्सी लूटी, दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Sun, 15 Sep 2019 05:39 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गन्नौर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
जीटी रोड पर बड़ी के निकट दो बदमाश टैक्सी चालक से हाथापाई कर कार लूटकर फरार हो गए। युवकों ने गुरुग्राम से पानीपत जाने के लिए कार की बुकिंग की थी। पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


रेवाड़ी के गांव बधराणा निवासी मनोज ने बताया कि वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार को टैक्सी में चलाता है। शुक्रवार देर रात वह गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर खड़ा था। करीब 2 बजे दो युवक उसके पास आए और उन्होंने पानीपत के लिए उसकी टैक्सी 2600 रुपये में बुक की थी।
 
मनोज ने बताया कि युवकों ने मुरथल के पास चाय पी थी और उसके बाद वह चल पड़े। उन्होंने गन्नौर से पहले रुकवाया। इसी दौरान एक युवक ढाबे पर चला गया। इसी दौरान कार में बैठे युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक्स लाने के लिए भेज दिया। जब मनोज कोल्ड ड्रिंक्स लेकर वापस आया तो उन लड़कों ने उसे धक्का मारा और उसकी टैक्सी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने टैक्सी मालिक मनोज की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


जीटी रोड गन्नोर चौकी,  प्रभारी, संदीप कुमार पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। लुटेरों का पता लगाने के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। टोल टैक्स व ढाबों से सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जा रही है। जल्द ही उनका पता लगाकर काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें