फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: अमरिंदर सिंह और सुखबीर बादल के बीच ट्विटर पर छिड़ी जंग, वीडियो साझा कर एक-दूसरे पर साधा निशाना

Wed, 14 Jul 2021 08:15 PM IST
ajay kumar पीटीआई, चंडीगढ़

सार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गई। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के विरुद्ध वीडियो साझा कर निशाना साधा। 
विज्ञापन
सुखबीर सिंह बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्विटर पर शिरोमणि अकाली दल के नेताओं का एक वीडियो साझा किया। वीडियो में सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल दिख रही हैं। कृषि विधेयक की तारीफ करने वाला यह वीडियो साझा कर अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि अकाल दल पर निशाना साधा। 

विज्ञापन


क्या है वीडियो में...
अमरिंदर सिंह ने जो वीडियो ट्विटर पर शेयर किया, उसमें शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, प्रकाश सिंह बादल और पूर्व केंद्रीय मंत्री एंव बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल कृषि अध्यादेशों की तारीफ कर रहे हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल को टैग कर लिखा कि कहीं आप भूल न जाएं।
 
बता दें कि बाद में केंद्र सरकार ने इन्हीं अध्यादेशों को कानूनी अमलीजामा पहनाया। इन्हीं कृषि कानूनों को लेकर पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान पिछले कई महीनों से आंदोलनरत हैं। इसी मुद्दे को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने भारतीय जनता पार्टी से अपना दशकों पुराना नाता तोड़ दिया था। 
विज्ञापन


वीडियो में सुखबीर बादल कह रहे हैं कि कृषि अध्यादेश से फसलों की बिक्री होगी। इसका मकसद फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य ( एमएसपी) पर खरीदने से रोकना नहीं है। वहीं प्रकाश सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि वह इन अध्यादेशों पर कांग्रेस और अन्य दलों के दुष्प्रचार से भ्रमित न हो।

सुखबीर बादल ने किया पलटवार
कैप्टन के वीडियो शेयर करने पर सुखबीर बादल ने भी पलटवार किया। सुखबीर बादल का भी पलटवार करने का अंदाज कैप्टन के जैसा रहा। उन्होंने 2017 विधानसभा चुनाव से पहले का एक वीडियो अपने ट्विटर पर अपलोड किया। सुखबीर ने लिखा कि कहीं आप भूल न जाएं। इस पोस्ट को सुखबीर बादल ने पिन भी किया। वीडियो में कैप्टन अमरिंदर सिंह यह वादा कर रहे हैं कि पंजाब सरकार बैंकों से लिए उनके कर्ज को चुकाएगी। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें