फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करतारपुर कॉरिडोरः श्री ननकाना साहिब रेलवे स्टेशन से गुरुद्वारे तक बनेगा सुरंग मार्ग

Wed, 06 Feb 2019 10:05 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अटारी बॉर्डर (अमृतसर)
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में पाकिस्तान सरकार ननकाना साहिब रेलवे स्टेशन से लेकर गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब तक एक विशेष सुरंग मार्ग का निर्माण कर रही है। इसके साथ ही संगत के लिए श्री ननकाना साहिब में कई सुविधाएं दी जाएंगी। यह जानकारी डॉ. दीपक मनमोहन सिंह ने दी है। 

विज्ञापन


डॉ. दीपक मनमोहन सिंह 19 सदस्यीय शिष्टमंडल के साथ लाहौर से सड़क सीमा के द्वारा अटारी बार्डर पहुंचे। यह शिष्टमंडल लाहौर में 1 फरवरी से आयोजित तीन दिवसीय विश्व पंजाबी अमन कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेकर मंगलवार को लौटा है। डॉ. दीपक मनमोहन सिंह ने बताया कि जब शिष्टमंडल गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के दर्शनों के लिए पहुंचा तो वहां पर उनका स्वागत वहां के डीसी राजा मंसूर अहमद ने किया।

उन्होंने उन्हें बताया कि श्री बाबा नानक के 550वें प्रकाश पर्व को देखते हुए श्री ननकाना साहिब के विकास में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। वहां पर श्री बाबा नानक के नाम पर यूनिवर्सिटी की स्थापना करने के लिए 51 एकड़ भूमि खरीद ली गई है। 
विज्ञापन


बिना वीजा दी दर्शन की इजाजत 
डेलीगेशन में शामिल प्रोफेसर गुरभजन सिंह गिल ने बताया शिष्टमंडल के पास केवल लाहौर का वीजा था, लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के निर्देश के बाद उन्हें गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब की यात्रा करने की अनुमति मिली। शिष्टमंडल में शामिल सभी धर्म के लोगों ने गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में अरदास की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें