फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर खड़े लोगों पर चढ़ा ट्राला, 2 की मौत

Thu, 09 Oct 2014 08:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर रोड स्थित आरती चौक पर बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्राले ने बस का इंतजार कर रहे लोगों पर ट्राला चढ़ा दिया। जिससे वहां मौजूद दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बुरी तरह से घायल हो गया।
विज्ञापन


अन्य लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। मृतकों की पहचान जगरांव के प्रदीप सिंह और फिरोजपुर कैंट निवासी प्रदीप कुमार के रुप में हुई है। घायल की पहचान रिक्शा चालक जिया लाल के रुप में हुई है। सूचना मिलते ही एडीसीपी परमजीत सिंह पन्नू पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तरनतारन के रहने वाले ड्राइवर सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक प्रदीप सिंह फिरोजपुर रोड स्थित एक मॉल में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात था। प्रदीप कुमार डिश टीवी रिपेयरिंग का काम करता था। देर रात को वह कुछ लोगों के साथ आरती चौक के पास स्थित बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान जगरांव पुल की तरफ से तेज रफ्तार ट्राला आया और फुटपाथ पर चढ़ गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। प्रदीप सिंह, प्रदीप कुमार और रिक्शा चालक जिया लाल गंभीर रुप से घायल हो गए। ट्राले की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ दूरी पर खड़ी दो कारों को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया।

जिससे कारें भी क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों ने ट्राले के नीचे आए लोगों को निकाला और इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही प्रदीप सिंह और प्रदीप कुमार की मौत हो गई थी। लोगों ने ट्राला चालक को काबू कर उसकी खूब पिटाई की। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

इस मामले में थाना डिवीजन पांच के एसएचओ इंस्पेक्टर धर्मपाल ने कहा कि ट्राले की ब्रेक के नीचे फट्टा आ गया था। जिस वजह से ड्राइवर ट्राले को नहीं रोक सका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें