अब शहर के लोगों को चालान का भुगतान करने के लिए पांच नए काउंटर खुलेंगे। इससे लोगों को चालान भुगतने के लिए अब पसीना नहीं बहाना पड़ेगा।
अभी तक सेक्टर-29 की ट्रैफिक पुलिस लाइन सिर्फ दो चलान काउंटर थे। इस कारण चालान भुगतने आए लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता था।
इस कारण लोगों को ही नहीं, बल्कि ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। काम के दबाव के चलते कई बार लोगों की पुलिसकर्मियों से कहासुनी तक हो जाती थी।
इन समस्याओं से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने चालानिंग ब्रांच में 5 नए काउंटर बनाने के लिए प्रशासन के पास अर्जी भेजी थी, जिसे चंडीगढ़ प्रशासन से अनुमति मिल गई है।
... और मिलेगी एटीएम की सुविधा
ट्रैफिक पुलिस लाइन में चालान भुगने आए लोगों को चलान काउंटर के पास ही एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। लोगों को यह सुविधा दिलाने के लिए ट्रैफिक विभाग ने पुलिस लाइन में एक एटीएम का लगाने का प्रस्ताव भेजा था। जिस पर एचडीएफसी बैंक ने स्वीकृति दे दी है। एटीएम लगने से लोगों को पैसे निकालने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।