फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: श्री काली माता मंदिर के प्रवेश द्वार से टकराया ट्राला, ब्रेक फेल होने से हादसा, जानी नुकसान नहीं

Wed, 22 Nov 2023 01:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कालका

सार

जानकारी के अनुसार ट्राला परवाणु से बद्दी की और जा रहा था और ब्रेक फेल होने के चलते यह हादसा हुआ। ट्राला ड्राइवर सुरक्षित है। हादसे के बाद ट्राले को दो क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
काली माता मंदिर के प्रवेश द्वार से टकराया ट्राला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका में मंगलवार-बुधवार की रात एक ट्राला असंतुलित होकर प्राचीन श्री काली माता मंदिर के प्रवेश द्वार से जा टकराया। घटना रात करीब 1:40 बजे की है। घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ट्राले की चपेट में आने से मंदिर के पास खड़ी दो एक्टिवा स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मंदिर के पिलर और साथ लगी ग्रिल को नुकसान पहुंचा। इसके साथ-साथ मंदिर के पास बनी प्रसाद की दुकानों के सामने लगी छतरी, लोहे के बैंच और सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान हुआ है। 

जानकारी के अनुसार ट्राला परवाणु से बद्दी की और जा रहा था और ब्रेक फेल होने के चलते यह हादसा हुआ। ट्राला ड्राइवर सुरक्षित है। हादसे के बाद ट्राले को दो क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें