फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉस हो तो सूरत के ढोलकिया या इस पद्मश्री जैसा, कर्मियों को दिया दोगुना बोनस, बांटे 11 करोड़

Mon, 05 Nov 2018 09:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
पद्मश्री राजिंदर गुप्ता
विज्ञापन
बॉस हो तो गुजरात के सूरत निवासी ढोलकिया या पद्मश्री अवार्ड विनर इस शख्स के जैया, जिसने कर्मियों को दोगुना बोनस देते हुए उनमें 11 करोड़ बांट दिए। ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन व पंजाब योजना बोर्ड के वाइस चेयरमैन पद्मश्री राजिंदर गुप्ता, जिन्होंने दीवाली पर बोनस के तौर पर कर्मचारियों को 11 करोड़ रुपये बांटे। इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


ग्रुप के एडमिन हेड रुपिंदर गुप्ता व एचआर हेड सविता कलवाणिया ने बताया कि चेयरमैन पद्मश्री राजिन्दर गुप्ता ने बोनस के तौर पर कर्मचारियों की भलाई के लिए 11 करोड़ रुपये जारी किए हैं। जिससे महंगाई के दौर में ट्राइडेंट परिवार के साथ जुड़े वर्कर दिवाली को अच्छी तरह से मना सकेंगे।
विज्ञापन

सफाई कर्मियों को एक महीने का वेतन भी तोहफे में

पद्मश्री राजिंदर गुप्ता
कलवानिया ने बताया कि ट्राइडेंट संघेड़ा धौला कैंपस के होस्टल में रह रहे लड़के-लड़कियों को दो वक्त का फ्री खाना दिया जाता है, जिसके लिए कोई चार्ज नहीं किया जाता। इसके अलावा जनरल शिफ्ट में काम करते लोगों के लिए सुबह 7 बजे से 9 बजे तक आने की सुविधा है, जिससे 7 बजे आने वाला कर्मचारी 4 बजे घर जा सकता है और बी शिफ्ट करने वाले कर्मचारी को 50 रुपये प्रतिदिन व नाइट ड्यूटी करने वाले को 100 रुपये प्रतिदिन दिया जाता है।

मशीनों पर काम करने वाली लड़कियों को सप्ताह में एक दिन की छुट्टी अतिरिक्त दी जाती है। मशीनों पर काम करने वाले सभी वर्करों को टावल दिए जाते हैं व साफ सफाई रखने वाले विभागों को एक माह का वेतन गिफ्ट के तौर पर दिया जाएगा। ग्रुप के चेयरमैन गुप्ता ने समूह कर्मचारियों व शहर निवासियों के दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें