फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्राइसिटी के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। क्रिकेट स्टेडियम-16 में क्रिकेट के गुर सीखने वाले व ट्राइसिटी के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। आईपीएल-2025 में हुए ऑक्शन के दौरान सिद्धार्थ कौल पर किसी फ्रेंचाइजी ने बोली नहीं लगाई जिससे आहत होकर उन्होंने वीरवार को संन्यास की पोस्ट सोशल मीडिया पर भावुक अंदाज में डाली। उन्होंने उस पोस्ट में बीसीसीआई सहित सभी फ्रेंचाइजी तथा परिवार को धन्यवाद लिखा।
विज्ञापन

सिद्धार्थ कौल ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘जब मैं पंजाब के मैदानों में क्रिकेट खेलता था, तब मेरा एक सपना था अपने देश का प्रतिनिधित्व करने। जो 2018 में भगवान की कृपा से मुझे टी-20 टीम में अपना इंडिया कैप नंबर- 75 और वनडे टीम में कैप नंबर 221 मिला। अब समय आ गया है कि मैं भारत में अपने करिअर को विराम दूं और संन्यास की घोषणा करूं।’ उन्होंने लिखा, ‘करिअर के सभी उतार-चढ़ावों के दौरान मुझे जो प्यार और समर्थन मिला है उसके लिए मैं शब्दों में आभार व्यक्त नहीं कर सकता। मैं भगवान को मेरे लिए बनाए गए रास्ते के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।’ प्रशंसकों को समर्थन के लिए के लिए और मेरे माता-पिता और परिवार ने मुझे जो त्याग और आत्मविश्वास दिया, खासकर चोटों और उतार-चढ़ाव के दौरान, ड्रेसिंग रूम की यादों और दोस्ती के लिए वर्षों से मेरे साथियों को धन्यवाद। भारत का प्रतिनिधित्व करने और 2008 अंडर-19 विश्व कप जीतने और 2018 में टी-20 और वनडे प्राप्त करने के एक छोटे बच्चे के सपने को पूरा करने के लिए बीसीसीआई का धन्यवाद किया। उन्होंने केकेआर, डीडी, आरसीबी और एसआरएच आईपीएल फ्रेंचाइजी को जीवनभर की यादें देने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें