फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, 45 घायल

Thu, 16 Oct 2014 10:45 PM IST
गुरदासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से सवारियों को लेकर बटाला के लिए जा रही एक बस बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। पठानकोट-अमृतसर मार्ग पर वीरवार दोपहर करीब 12 बजे हुए इस हादसे में बस में सवार करीब 45 लोग घायल हो गए। घायलों में छह की हालत नाजुक है।
विज्ञापन



इनमें से एक को अमृतसर रेफर किया गया है। जबकि शेष का इलाज स्थानीय सिविल अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। उधर, घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया।  चौधरी ट्रांसपोर्ट कंपनी की बस करीब पौने 12 बजे गुरदासपुर से बटाला के लिए बस स्टैंड से निकली। अभी बस शहर के बाहर स्थित टाटा मोटर्स के समीप बनी पुली के पास पहुंची थी कि बस के आगे चल रहे एक बाइक सवार से उसकी टक्कर हो गई।

हादसा सड़क के गड्ढे की वजह से हुआ। बताया जाता है कि बाइक सवार से टक्कर के कारण बस अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराने के बाद बस पलट गई। हादसे में बस में बाइक सवार के अलावा बस में सवार 45 लोग घायल हो गए। हादसे में घायल बस यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में वहां स्थानीय लोग एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को इसकी सूचना देने के अलावा घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन



यह हुए घायल :
हादसे में घायल लोगों की पहचान धारीवाल के तरसेम सिंह, बटाला की जसविन्द्र कौर, गांव झंडी की सिमरनजीत, गांव खुंडा की रितू, नौशहरा मझा सिंह की परमप्रीत कौर , बटाला की हरजीत कौर, अमृतसर की प्रीति व मुनीष, गांव बल की साबा, गुरदासपुर के राधा व बच्चा रुद्र, कैलाशपुर की काजल, धारीवाल के राज किरण व पुनीत कौर, फतेहगढ़ चूड़िया की जीवन, मसाने की पम्मी, गांव छोटे साहोवाल की सोमा, बटाजा की समृत्रा, दीनानगर की सुमन ,फतेहगढ़ चूड़िया की नवनीत कौर, पखरपुरन की सुमन,


गांव ढुपई की कुलविन्द्र कौर, गुरदासपुर के दलविन्द्र, सोनिया व कानिका, रेलवे कालोनी गुरदासपुर के बलजिन्द्र, कोटली मोहल्ला गुरदासपुर जसबीर सिंह ,गांव साहोवाल के अश्विनी कुमार, कोट खान मोहम्मद के राजन शर्मा ,गांव वडैच के गुरिन्द्र बीर, हिमाचल प्रदेश के जोगिन्द्र सिंह, पठानकोट के मुकेश, दीनानगर के पवन, कोटलीनंगल के बिमला देवी, हयात नगर गुरदासपुर के चन्नन सिंह, पठानकोट के राज कुमार, सुखविन्द्र, फतेहगढ़ चूड़ियां की परमजीत कौर, जम्मू के र्स्वण, गांव फुलके के हरपाल सिंह ,गांव जंडी के सिमरनजीत के रूप में हुई। इसमें राजन, गुरिन्द्रबीर सिंह, चन्नन सिंह, राज कुमार, सुखविन्द्र कौर, स्वर्णो की हालत नाजुक है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें