फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई चंडीगढ़ में शुरू हुआ टेली कंसल्टेंट सर्विस से इलाज, हेल्पलाइन नंबर यहां देखें और संपर्क करें

Mon, 18 May 2020 02:27 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ में सोमवार से टेली कंसलटेंट सर्विस के जरिए मरीजों को इलाज उपलब्ध कराने की सुविधा शुरू हो गई है। सुविधा के तहत पंजीकृत मरीजों को कॉल करके डॉक्टर उनकी बीमारी से संबंधित इलाज से जुड़ा परामर्श देंगे।
विज्ञापन


इस सुविधा के अंतर्गत ओपीडी की सेवा बहाल किए बिना उन मरीजों को टेली कंसल्टेंट के जरिए राहत देने का प्रयास किया गया है। इसके तहत सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से 9 बजे के बीच मरीजों की कॉल रिसीव कर उनका पंजीकरण किया जाएगा।

उसके बाद सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच पंजीकृत मरीजों को पीजीआई के डॉक्टर कॉल करके उचित परामर्श देंगे। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए पीजीआई प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे ऐसा मोबाइल नंबर ही दें जिस पर व्हाट्सएप की सुविधा भी उपलब्ध हो ताकि परामर्श के दौरान रिपोर्ट देखने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेली कंसल्टेंट के लिए जारी नंबर
1 -नई ओपीडी में 0172-2755991
2- एडवांस्ड आई सेंटर में 0172-2755992
3- एडवांस कार्डियक सेंटर में 0172-2755993
4- एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में 0172-2755994
5- ओरल हेल्थ साइंस में 0172-2755995
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें