फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रेफरेंडम 2020’ के संस्थापक पन्नू पर देशद्रोह का केस दर्ज, कहता है- सिख सैनिक छोड़ दें आर्मी

Sat, 20 Jun 2020 10:12 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, मोहाली(पंजाब)

सार

  • सिख सैनिकों को नौकरी छोड़ने को कहा
  • पुलिस के हाथ लगा प्री-रिकॉर्डेड मैसेज
विज्ञापन
गुरपतवंत सिंह पन्नू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘रेफरेंडम 2020’ के संस्थापक गुरुपतवंत सिंह पन्नू पर मोहाली पुलिस ने देशद्रोह और भारतीय सेना के जवानों को अपने देश के खिलाफ उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। केस दर्ज करने की प्रक्रिया सदर थाना कुराली में हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस के हाथ एक प्री-रिकॉर्डेड मैसेज लगा है। उसमें पन्नू भारतीय सेना में काम कर रहे सिख सैनिकों को उकसा रहा है।
विज्ञापन


मैसेज में उसने सिख सैनिकों को कहा कि 1947 से सिखों पर जनसंहार हो रहा है। ऐसे में इस देश के प्रति उन्हें अपनी जान नहीं देनी चाहिए। उसने उन्हें भारतीय सशस्त्र बलों को छोड़ने के लिए भी कहा। पन्नू ने सिख सैनिकों को यहां तक लालच दिया कि उन्हें जितनी सैलरी भारतीय सेना में मिल रही है, उससे पांच हजार रुपये ज्यादा दी जाएगी।

पंजाब में नवजोत सिद्धू के घर के बाहर बिहार पुलिस का डेरा, तीन दिन से नहीं मिल रहे 'गुरु', पढ़ें- मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


पन्नू ने सोशल मीडिया पर एक पत्र प्रसारित करके उसमें लद्दाख में स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चीन के खिलाफ भारत की ओर से की गई कार्रवाई की निंदा की है। साथ ही सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) की ओर से शहीद हुए जवानों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की है। आईजी रोपड़ रेंज अमित प्रसाद ने पन्नू के खिलाफ भारतीय सैनिकों को उकसाने के लिए देशद्रोह का केस दर्ज करने पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता को पन्नू की ओर से प्रचारित किए जा रहे नकारात्मक एजेंडे के खिलाफ मुकाबला करने के लिए आगे आना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें