फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू रिसर्च के लिए हर संभव मदद को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. राजकुमार ने रिसर्च स्कॉलर्स से कहा कि रिसर्च गतिविधियों के लिए पीयू हर संभव मदद को तैयार है। उन्होंने कहा कि रिसर्च के जरिये संस्थान का नाम होगा। उन्होंने रिसर्च के नए विषयों का चयन करने के लिए कहा। बोले-समाज के विकास के लिए अच्छे रिसर्च की जरूरत है। इसी से देश का विकास होगा।
विज्ञापन

पीयू वीसी प्रो. राजकुमार ने सभी रिसर्च स्कॉलर्स से एक-एक करके बात की और रिसर्च के बारे में जाना। समस्याओं को भी पहचाना। कोविड के दौरान रिसर्च प्रभाव पर भी बात की। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण रिसर्च पर प्रभाव जरूर पड़ा है लेकिन गतिविधियां सभी जारी रहेंगी। रास्ते निकाले जा रहे हैं। जल्द रिसर्च फिर से गति पकड़ेगा। पीयू की रिसर्च को लेकर क्या मंशा है, यह बात भी सामने रखी।
इस दौरान डीन रिसर्च प्रो. वीआर सिन्हा ने भी रिसर्च से जुड़ी बारीकियों को रिसर्च स्कॉलर के सामने रखा। उन्होंने विषयों के बारे में जानकारी दी और उनके सवालों के जवाब भी दिए। आ रही बाधाओं को दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि रिसर्च में गहराई का महत्व कितना है। रिसर्च में गहराई होगी तभी उसका पूरा लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें