पुलिस पूछताछ में जुर्म कबूला
जालंधर। जालंधर में नामी ट्रैवल एजेंट आरएस ग्लोबल के मालिक सुखचैन सिंह राही को दुष्कर्म के आरोप में दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है। एसएचओ कमलजीत सिंह ने बताया कि राही ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है कि उसने दुष्कर्म किया था। राही का दोपहर करीब दो बजे सिविल अस्पताल जालंधर से मेडिकल करवाया गया, जहां पुलिस ने उसे बिना हथकड़ी लेकर आई थी। इस दौरान राही ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। राही की गिरफ्तारी से जालंधर के एजेंटों में खासी नामोशी है और इस बाबत कोई बात करने के लिए तैयार नहीं है।
युवती से एक नोट बरामद हुआ था, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। नोट में पीड़िता ने लिखा है कि वह जालंधर के गढ़ा रोड पर स्थित पीजी में रहती है। उसने 20 अगस्त को इंडो कैनेडियन की साथ वाली गली में बने बड़ी आरएस ग्लोबल ट्रैवल एजेंसी के ऑफिस में कॉल किया था। फोन पर उसकी बात कंपनी की कर्मचारी पल्लवी से हुई थी। पल्लवी अगले दिन यानी 21 अगस्त को ऑफिस आने को कहा। जहां उसकी मीटिंग सुखचैन सिंह राही नाम के ट्रैवल एजेंसी मालिक से करवाई गई, जो अपने आपको कंपनी का मालिक बताता था। आरोपी ने पीड़िता का नंबर ले लिया था। युवती ने उससे सिंगापुर जाने की बात कही थी। मगर राही ने उसे कनाडा में वर्क पर्मिट पर भेजने की बात कही। जिसमें उसका खर्च भी कम से कम आएगा।
पीड़ित ने उक्त आरोपी के नंबर पर अपने सारे दस्तावेज भेज दिए। इसके बाद सेमिनार के बहाने युवती को होटल में बुलाया। रूम में उसने कोल्ड ड्रिंक पी, जिसके बाद उसके कुछ याद नहीं कि उसके साथ क्या हुआ। मगर इतना जरूर पता चला कि दुष्कर्म हुआ था।