फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ट्रांसजेंडर भी कर सकेंगे पुलिस भर्ती में आवेदन, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने दी बड़ी राहत

Thu, 22 Jun 2023 09:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

याचिका पर 21 जून को हाईकोर्ट ने सुनवाई की। न्यायमूर्ति विक्रम अग्रवाल की बेंच ने प्रस्तुत दस्तावेज और केस की जांच में पाया कि याचिकाकर्ता चंडीगढ़ पुलिस की कांस्टेबल भर्ती के लिए होने वाली चयन प्रक्रिया के लिए पूरी तरह से योग्य है। 
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ पुलिस की कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में अब ट्रांसजेंडर भी शामिल हो सकेंगे। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए एक ट्रांसजेंडर की ओर से दायर याचिका पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को अंतरिम राहत देते उसे ट्रांसजेंडर के तौर पर आवेदन करने की छूट देने का चंडीगढ़ पुलिस को आदेश दिया है। 

विज्ञापन


याचिकाकर्ता सौरव उर्फ किट्टू टांक ने हाईकोर्ट को बताया कि 20 मई 2023 को उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती संबंधी विज्ञापन देखा था। दूसरे इच्छुक अभ्यर्थियों की तरह उसने भी आवेदन करना चाहा लेकिन फॉर्म भरने के दौरान पता चला कि उसमें ट्रांसजेंडर का कॉलम ही नहीं है। 

इसके बाद याची ने दो जून 2023 को चंडीगढ़ प्रशासन के गृह सचिव और डीजीपी चंडीगढ़ को मांगपत्र देकर ट्रांसजेंडर के तहत फॉर्म भरने की इजाजत मांगी लेकिन चंडीगढ़ पुलिस की ओर से उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। मामले में कई बार फॉलोअप करने के बाद उसने हाईकोर्ट की दरवाजा खटखटाया। याचिकाकर्ता ने कहा कि वह पूरी तरह से योग्य है और इस भर्ती में शामिल होना चाहता है। बावजूद इसके उसे मौका नहीं दिया जा रहा। इसके साथ ही याचिका में इस विज्ञापन को भी चुनौती दी गई है, जिसमें ट्रांसजेंडर के तौर पर आवेदन करने का विकल्प नहीं है।
विज्ञापन


याचिका पर 21 जून को हाईकोर्ट ने सुनवाई की। न्यायमूर्ति विक्रम अग्रवाल की बेंच ने प्रस्तुत दस्तावेज और केस की जांच में पाया कि याचिकाकर्ता चंडीगढ़ पुलिस की कांस्टेबल भर्ती के लिए होने वाली चयन प्रक्रिया के लिए पूरी तरह से योग्य है। 

उन्होंने याचिकाकर्ता को अंतरिम राहत देते हुए फॉर्म में ट्रांसजेंडर कॉलम न होने पर चंडीगढ़ के गृह सचिव सहित अन्य को नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। साथ ही चंडीगढ़ पुलिस को याचिकाकर्ता को ट्रांसजेंडर के तौर पर आवेदन करने की छूट देते हुए उसका आवेदन फॉर्म चंडीगढ़ पुलिस को तय अंतिम तिथि से पहले स्वीकार करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें