फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादलों को तैयार रहें अफसर, किसी भी समय हो सकती है घोषणा

Mon, 04 Apr 2016 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हिमाचल में 16 पुलिस अफसरों के तबादले किए गए हैं। - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
हरियाणा सरकार एक बार फिर से अफसरों के तबादलों को तैयार है। प्रमुख सचिव स्तर से लेकर सचिव स्तर तक तबादलों किए जाएंगे। माना जा रहा है कि जाट आरक्षण और विधानसभा सत्र से निपटने के बाद सरकार कभी भी तबादलों नई की सूची जारी कर सकती है।
विज्ञापन


इस बीच मुख्यमंत्री कार्यालय में एक और अतिरिक्त मुख्य प्रधान सचिव लगाए जाने की भी चर्चा है। जबकि एक ओएसडी के जाने की भी चर्चाएं चल रही हैं। जाट आरक्षण आंदोलन के बाद से पुलिस महकमे में होने जा रहे बड़े स्तर के तबादलों की चर्चा पर विराम लग गया है।

सूत्रों के मुताबिक जिन अधिकारियों को बदले जाने की चर्चा चल रही थी, वे मुख्यमंत्री को अपना तर्क ठोस ढंग से देने में कामयाब हो गए हैं। फिलहाल इन चर्चाओं पर विराम लग गया है। नई नियुक्तियों में हाल ही में प्रमुख सचिव पदोन्नत हुए अशोक खेमका को भी नियुक्ति मिलने की उम्मीद है। खेमका वर्तमान नियुक्ति से खुश नहीं है।
विज्ञापन


इस बात का दर्द वे ट्वीट के जरिये भी उजागर कर चुके हैं। इसके अलावा एचपीएस और एचसीएस अधिकारियों की नियुक्ति में विधायकों की राय को भी तरजीह दी जाएगी। लंबे समय से विधायक और कार्यकर्ता इस बात से आहत हैं कि अधिकारी उन्हें तरजीह नहीं देते। इस वजह से लोकहित के काम नहीं हो पा रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें