फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने तबादलों पर लगाई रोक

Thu, 28 Aug 2014 03:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले स्थानांतरण में उलझी हरियाणा सरकार ने कड़ा फैसला लेते हुए राज्य में कर्मचारियों के तबादलों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


हरियाणा सचिवालय में इन दिनों आचार संहिता के डर से ट्रांसफर को लेकर आने वाले कर्मचारियों की लंबी फौज है। हर कोई मनचाहा स्टेशन की मांग कर रहा है। सरकार ने इसमें सरकारी विभाग बोर्ड और निगम सभी तरह के तबादले शामिल किए हैं। जिस कारण मंत्रियों के कमरे से लेकर विधानसभा तक गाड़ियों की लाइन लगी है।

हालात यह है कि चौथे तल पर पैर रखने की जगह नहीं है। सूत्रों के मुताबिक ट्रांसफर की लिस्ट को लेकर नेता से लेकर अधिकारी तक उलझे हैं। शिक्षा विभाग में बीते दिन ही इस तरह के आदेश लागू हो गए थे।
विज्ञापन


हरियाणा में सबसे ज्यादा कर्मचारी इसी विभाग में हैं। विभाग पिछले कई दिनों से ट्रांसफर के केसों में जूझ रहा था, जब अति हो गई तो बीती देर शाम तबादलों पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी हो गए।
विज्ञापन


उधर, सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सुभाष लांबा ने कहा कि सरकार को बेहद जरूरी ट्रांसफरों पर रोक नहीं लगानी चाहिए। ट्रांसफर करवाने वालों में ऐसे भी लोग हैं जो शारीरिक रूप से अक्षम हैं और दूर-दराज क्षेत्रों में तैनात हैं, उन्हें रियायत मिलनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें